Abhi Bharat

सीवान : भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह मर्डर केस में एक और एनकाउंटर, कार सहित एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

सीवान || जिले से बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने चर्चित शूटआउट एट आंदर ढाला मामले में भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार की अहले सुबह मुठभेड़ में मार गिराया है. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेंया गांव निवासी गरजू यादव के पुत्र सोनू यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सोनू यादव हिस्ट्रीशीटर था, जिसपर पुलिस ने पहले से हीं 25 हजार रूपए का इनाम रखा था.

एनकाउंटर में ढ़ेर हुआ 25 हजार का इनामी कुख्यात सोनू यादव

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कुख्यात सोनू यादव के बड़हरिया थाना क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस शनिवार की रात से उसकी तलाश में जुट गई थी. वहीं रविवार की अहले सुबह बड़हरिया-मीरगंज रोड स्थित गौसी हाता गांव के समीप पुलिस ने सोनू यादव को एक बाइक से फरार होने के दौरान पकड़ लिया. पुलिस को देख सोनू यादव ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें सोनू यादव की मौके पर हीं मौ’त हो गई. उसके बाद पुलिस उसके शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां से उसके बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. सुबह होते-होते घटना की जानकारी मृतक सोनू यादव के परिजनों को मिली. जिसके बाद वे रोते बिलखते पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे.

पुत्र की मौ’त पर विलाप करते कुख्यात सोनू यादव के पिता गरजू यादव

बता दें कि शनिवार को पुलिस ने घटना के अन्य आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसंडा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र सुनील यादव को जामो थाना क्षेत्र के लद्दी गांव से गिरफ्तार किया था. जिसके पास से घटना में प्रयुक्त हुंडई वेन्यू कार भी पुलिस ने बरामद किया. घटना के बाद और मामले में सबसे पहले पुलिस द्वारा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव से छोटू यादव की गिरफ्तारी हो जाने पर सुनील लद्दी गांव में छिपा हुआ था.

रोडरेज गोलीकांड में गिरफ्तार दूसरा आरोपी सुनील यादव और बरामद कार

विदित हो कि बीते 29 अप्रैल की शाम साढ़े छः बजे नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के नीचे रोडरेज को लेकर हुए विवाद में हुंडई वेन्यू सवार चार लोगों ने भाजपा नेता मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह और चंदन सिंह के पुत्र हर्ष सिंह को उनके घर से कुछ दूरी पर हीं गोली मारकर फरार हो गए थे. जिसमें हर्ष सिंह की गोली लगने से मौके पर हीं मौ’त हो गई थी, जबकि चंदन सिंह का पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा है. फिलहाल, पुलिस घटना में शामिल चौथे अपराधी की तलाश में जुटी हुई है. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply