Abhi Bharat

सीवान : आपसी विवाद में चाकूबाजी, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सीवान || जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलपुरवा गांव में आपसी विवाद ने शनिवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब मामूली कहासुनी देखते हीं देखते चाकूबाजी में बदल गई. इस घटना में तीन युवक आशुतोष उर्फ छोट सिंह, सूरज कुमार सिंह और आशुतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तीनों युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. इधर, सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को घटना का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply