Abhi Bharat

कैमूर : डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां मोहनिया स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के जच्चा-बच्चा की मौत हो गई. जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमाकर हंगामा किया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी. घटना मोहनिया नगर स्थित जागृति हॉस्पिटल की है.

घटना के संबंध में मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी निवासी शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि मेरी 26 वर्षीय पत्नी गीता देवी को डिलीवरी होने वाली थी. जिसको लेकर मैं मंगलवार और बुधवार की रात्रि में लेकर जागृति हॉस्पिटल में आया था. मेरी पत्नी को ज्यादा दर्द हो रहा था, जिसको लेकर हम लोगों ने कहा कि ऑपरेशन कर दिया जाय, लेकिन यहां के डॉक्टर द्वारा कहा गया कि, पहले जब दो बच्चा जब नॉर्मल हुआ है, तो यह भी नार्मल ही होगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आज झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते मेरी पत्नी का ब्लाडर फट गया, जिस कारण ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से मेरी पत्नी और बच्चा दोनों की मौत हो गई.

वहीं घटना से नाराज मृतका के परिजनों ने बुधवार की सुबह शव को अस्पताल में रखकर हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. मोहनिया पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा इस मामले को लेकर कहीं भी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. अगर परिजनों द्वारा इसकी लिखित शिकायत थाना में या स्वास्थ विभाग में किया जाता है तो, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply