सीवान : अपराधियों की गोली के शिकार सीएसपी संचालक का निधन के बाद लखनऊ से शव पहुंचा गांव, अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी
सीवान || जिले के सराय थाना क्षेत्र मे सीएसपी संचालक की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई. वहीं मंगलवार की देर संध्या शव आने पर लोगो की उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने एक स्वर में संलिप्त अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं जाने की मांग की.

बता दें कि गत 20 मार्च को सराय ओपी थाना के कल्याणपुर बाजार पर सीएसपी के संचालक अशोक कुमार पटेल को अपराधियों ने गोली मारकर पांच लाख रुपए छीन लिए और फरार हो गए. वे सीवान से बैंक से निकालकर अपने सीएसपी केंद्र पर जा रहे थे, जहां रास्ते में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. स्थानीय नागरिकों और उनके परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात गोरखपुर रेफर कर दिया गया. गोरखपुर में भी एक दिन इलाज हुआ और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के क्रम में उन्होंने 22 मार्च की देर रात दम तोड़ दिया.
निधन के पश्चात उनके परिवार सहित पूरे गांव में तथा कल्याणपुर बाजार पर मातम छा गया और लोगों में काफी आक्रोश भी है. वहीं सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू भी पहुंचे और संलिप्त अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं जाने की बात कही. मौके पर नागेंद्र सिंह पटेल, वीरबहादुर सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह पटेल व रमाकांत सिंह सहित हजारों लोग मौजूद थे. (सीवान से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).