Abhi Bharat

सीवान : राम जैसा पुत्र पाने के लिए माता-पिता को दशरथ और कौशल्या जैसा बनना पड़ेगा – डॉ लवी मैत्रेयी

सीवान || जब-जब धरती पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है. ब्राह्मण, गौ माता पर अत्याचार होता है। असुरों का आतंक बढ़ता है. तब-तब ईश्वर किसी न किसी रूप में धरती पर अवतार लेकर उनका संहार करते हुए धर्म की स्थापना करते है. उक्त बाते हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी शिव मंदिर परिसर में रामनवमी सेवा समिति, आयुष्मान सेवा संघ, बजरंग दल एवं हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव समारोह के चौथे दिन रविवार संध्या व्यास मंच पर विराजमान श्रीधाम वृंदावन से पधारी रामकथा मर्मज्ञ डॉ लवी मैत्रेयी शर्मा द्वारा श्रद्धालु भक्तो को बताते हुए राम जन्म प्रसंग का रसपान कराया गया.

उन्होंने कहा कि आज का व्यक्ति ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इन्कार कर दें. लेकिन एक न एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना हीं पड़ता है. सभी लोग प्रभु श्रीराम जैसे पुत्र की कामना करते है. परंतु श्रीराम जैसा पुत्र पाने के लिए पिता को राजा दशरथ और माता को महारानी कौशल्या जैसा बनना पड़ेगा. कथावाचिका ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि राजा दशरथ संतान के प्रति चिंतित थे. पुत्र प्राप्ति हेतु कुलगुरु वशिष्ठ के आज्ञा से श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्ठि यज्ञ कराया गया. यज्ञफल में खीर प्राप्त हुआ, जिसे महारानी कौशल्या, कैकई व सुमित्रा को दिया गया. नियत समय पर माता कौशल्या से प्रभु राम, कैकई ने भरत तथा माता सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ. जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था. तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे. भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया. चारों ओर मंगल गान होने लगे. पुष्प की वर्षा के साथ सोहर और मंगल गीतो की प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद श्रद्धालु श्रोताओं को झूमने और अपने स्थान पर खड़े होकर नृत्य करने को विवश कर दिया.

आरती तथा प्रसाद वितरण के उपरांत तीसरे दिन के कथा को विराम दिया गया. मौके पर समिति के संयोजक पुरुषोत्तम दास जी महाराज, आचार्य विजय मिश्रा, हलचल दास जी महाराज, यज्ञाचार्य पंडित राजू मिश्रा, मुख्य यजमान कृष्णा जी प्रसाद व श्रीमती नीतू देवी, विकास तिवारी व श्रीमती नेहा देवी, हिंदू युवा वाहिनी के कृष्णा शेखर जायसवाल, रामनवमी सेवा समिति के धनंजय जायसवाल, आचार्य पंडित वरुण मिश्रा, सरविंद गुप्ता, छठूलाल प्रसाद, अरविंद गुप्ता, शत्रुधन प्रसाद, मुकेश अग्रवाल, कृष्णा जी प्रसाद, जगरनाथ पंडित, नंदकिशोर पांडेय, मनोज गुप्ता, आलोक कुमार, अनील कुमार गुप्ता, सुभाष चौधरी, संजय कुमार गुप्ता, विश्राम राम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र कुशवाहा, प्रकाश गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रोता मौजूद थे. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply