Abhi Bharat

कैमूर : डीएम ने चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, गर्मी के आने से पहले बंद पड़े चापकलों की होगी मरम्मती

कैमूर / भभुआ || शनिवार को भभुआ समाहरणालय से कैमूर डीएम नितिन कुमार सिंह ने चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कि हर ब्लॉक में बंद पड़े चपकलों की मरम्मती करेंगे. जिला में कुल 2164 बंद पड़े चपकलों की मरम्मती का लक्ष्य रखा गया है. यह कार्य भीषण गर्मी आने से पहले हीं किया जाएगा.

इसपर जानकारी देते हुए कैमूर लोक स्वास्थ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी हमारे विभाग के द्वारा चापाकल मरमती दल को रवाना किया गया है. जिसे कैमूर डीएम ने हरी झंडी देकर दिखाकर रवाना किया है. जो जिला के सभी प्रखंडों में जाकर बंद पड़े चपकालों की मरम्मती करेंगे. विभाग के द्वारा बंद पड़े चपकलों का सर्वे कराया जा रहा है. फिलहाल, हम लोग के पास 2164 बंद पड़े चककलों का लक्ष्य है, जिसे गर्मी आने से पहले ही पूर्ण रूप से चालू किया जाएगा. इसके साथ हीं इसको लेकर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिसका नंबर 06189 223445 है, जिस पर लोग बंद पड़े चपकालों की सूचना दें सकते हैं. जिस पर मरम्मती दल द्वारा जाकर त्वरित उक्त चापाकल को चालू किया जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि गर्मी के दिनों में वाटर लेयर भाग जाने से चापाकलों का पानी भाग जाता है, वैसे चापाकलों में पाइप,छड़ और वासर लगाकर उसे चालू किया जाता है.

उन्होंने बताया कि हर प्रखंड में चार लोगों की टीम भेजा जा रहा है, ताकि बंद पड़े चांपाकलों कि मरम्मती किया जा सके. अगर, जरूरत पड़ता है तो टीम में और लोगों को बढ़ाया जाएगा. हमलोगों का लक्ष्य है कि एक महीना में सभी चापाकलों की मरम्मती का कार्य पूरा किया जाए. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply