Abhi Bharat

सीवान : नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित, डीएम-एसपी सहित डीडीसी और सदर एसडीओ ने की शिरकत, पत्रकारों ने जमकर खेली होली

सीवान || पत्रकारों के हित और अधिकारों के लिए अग्रणी संगठन नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रविवार को शहर के मशहूर होटल सफायर इन में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में सीवान के जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार गुप्ता ने शिरकत किया. वहीं नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता और राष्ट्रीय संगठन सचिव अभी भारत के प्रधान संपादक अभिषेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहें.

होली मिलन समारोह की शुरुआत अभिषेक श्रीवास्तव ने डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के सर पर गुलाल का तिलक लगाकर किया. जिसके बाद अन्य सभी पत्रकारों और मीडियाकर्मियों ने भी सभी पदाधिकारियों को एवं एक दूसरे को गुलाल लगाया. वहीं नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सीवान जिला इकाई द्वारा आगंतुक सभी पदाधिकारियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय संगठन सचिव को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. फिर सभी ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी. मंच का संचालन एनजेए के बिहार प्रदेश सचिव और कशिश न्यूज के सीवान ब्यूरो प्रमुख निरंजन कुमार ने किया.

समारोह के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे शहर के जाने माने गायक अविनाश, जिन्होंने अपनी गायकी और होली गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं एनजेए के सारण प्रमंडल के महासचिव ई प्रमोद रंजन ने “चांद सी महबूबा हो मेरी कब ऐसा मैने सोचा था” गाकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने भी एक शायरी की प्रस्तुति कर माहौल को और खुशनुमा बना दिया. वहीं सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता, एसपी पूरन कुमार झा और डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने आयोजित होली मिलन समारोह की सराहना करते हुए इसके आयोजन के लिए पत्रकारों और नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को बधाइयां दी.

मौके पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सचिव नीरज कुमार, सारण प्रमंडल अध्यक्ष मनीष कुमार गिरी, सारण प्रमंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सारण प्रमंडल सचिव मो सादिक, सीवान जिला के अध्यक्ष अंशुमान सिंह, उपाध्यक्ष तरुण कुमार एवं पंकज कुमार, संगठन सचिव नज़रे आलम, सचिव अंकेश कुमार, संयुक्त सचिव राहुल कुमार एवं सदस्य शिव कुमार गिरी, लव प्रताप सिंह, नितिन कुमार व अमित कुमार के अलावें वरिष्ठ पत्रकार व एनजेए के संरक्षक कैलाश कश्यप, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद पाठक, जितेंद्र उपाध्याय, आकाश कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, उमेश सिंह पटेल, पुष्कर कुमार, कृष्णा सिंह, कन्हैया कुमार साह, सचिन राज, अमित कुमार मोनू, मृगेंद्र प्रताप सिंह, रोहित सिंह शौर्य, रवि कुमार, उमर इरशाद, रिंकू कुमार व प्रभात कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के पत्रकार व मीडियाकर्मियों के अलावें युवा समाज सेवी अनमोल कुमार एवं शहर के प्रसिद्ध युवा उद्यमी और होटल सफायर इन के प्रोपराइटर रुपेश कुमार मौजूद रहें, जिनका कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply