Abhi Bharat

गोपालगंज : बरौली पुलिस ने फरार अभियुक्त दीनानाथ साह को किया गिरफ्तार

गोपालगंज || जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थानाध्यक्ष अल्का सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त दीनानाथ साह को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीनानाथ साह कई मामलों में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था. उसके खिलाफ पहले से हीं बरौली थाना में मामला दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अल्का सिन्हा ने टीम का गठन कर बतरदेह गांव में सघन अभियान चलाया. पुलिस की दबिश पड़ते हीं इलाके में हड़कंप मच गया और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है. इसके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है. (गोपालगंज से हितेश कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.