कैमूर : महाशिवरात्रि पर धूम धाम से निकली भव्य शिव-पार्वती बारात
कैमूर/भभुआ || इस बार महाशिवरात्रि महापर्व पर कैमूर जिला के भभुआ में भव्य शिव-पार्वती की बारात निकाली गई. “बमबम बोल रहा है काशी” सॉन्ग पर महिलाओं ने जोरदार डांस किया. वहीं हर हर महादेव के जयघोष से पूरा शर गूंज उठा. सैंकड़ों की संख्या में शहर वासी इस बारात में शामिल हुए.

मुताबिक बता दें कि यह शिव-पार्वती बारात भभुआ के राजेंद्र सरोवर पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकाली गई, जो भभुआ के पुलिस लाइन स्थित डांकेश्वर महादेव मंदिर में जाकर समाप्त हुई. इस दौरान शहर वासी और जनप्रतिनिधि के साथ भारी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया. जुलूस में बमबम बोल रहा है काशी के गाने पर महिलाओं और युवतियों ने जमकर डांस किया और हर हर महादेव के जयघोष किए.
वहीं इस दौरान भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के हर चौंक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. वहीं उन्होंने शहरवासियों से अपील किया कि शांति पूर्वक माहौल में भाईचारे के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाए. वहीं इस दौरान भभुआ नगर परिषद के उप सभापति मंटू पटेल ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी धूमधाम से शिव-पार्वती बारात निकाली गई है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).