सीवान : केटीएम बाइक सवार ने वृद्ध महिला को मारी ठोकर, घटना स्थल पर हीं महिला की मौ’त
सीवान : जिले के सराय थाना क्षेत्र के निज़ामपुर में गुरुवार की दोपहर एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को ठोकर मार दी, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान निज़ामपुर निवासी स्व टहल राम की पत्नी मानकिया देवी (उम्र-75) के रूप में हुई.

बताया जाता है कि मृतका दवा लाने सहलोर जा रही थी. वहीं रास्ते में केटीएम बाइक सवार दो युवको ने उनको ठोकर मार दिया और खुद भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरे. घटना में मानकिया देवी की मौके पर हीं मौत हो गई, जबकि गड्ढे में गिरे दोनों बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल सीवान भेजा गया और उनकी बाइक को जप्त किया गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिजन शव को सड़क पर रख मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना पाकर सराय प्रशिक्षु डीएसपी ऋषव आनंद व प्रभारी विकास कुमार बिट्टू भी दल बल संग घटना स्थल पहुंच प्रदर्शनकारी परिजनों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीवान ले गए. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई थी. जिसे शव जाने के बाद धीरे धीरे सुचारु कर दिया गया. लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क पर आवागमन बंद रहा. (सीवान से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).