Abhi Bharat

कैमूर : महाशिवरात्रि को लेकर मोहनियां थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर रहेगा बैन

कैमूर/भभुआ || महाशिवरात्रि को लेकर कैमूर जिला प्रशासन विधि व्यवस्था में जुटा हुआ है. आज मोहनियां थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता मोहनियां एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी ने की.

बैठक में रोड चार्ट सहित कई अहम मुद्दे पर चर्चा हुई. सबसे पहले महाशिवरात्रि का जुलूस निकालने वाले समिति को प्रशासन द्वारा लाइसेंस लेने का आदेश दिया गया. साथ हीं जुलूस में डीजे बजाने पर सख्त बैन रखने पर भी चर्चा हुई. बता दे कि मोहनियां अनुमंडल क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य जुलूस निकली जाती है, जिसमें शिव बारात भी शामिल है. वर्षों से मोहनियां में भव्य जुलूस निकालने की परम्परा चलते आ रही है. सभी मुद्दों पर शांति समिति की बैठक में चर्चा हुई.

वहीं मोहनियां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आज आगामी महाशिवरात्रि को लेकर मोहनियां थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. जनता, समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों से कई मुद्दे पर चर्चा की गई. जिसमें जुलूस निकालने वाले समितियों से लाइसेंस लेने और जुलूस में डीजे नहीं बजाने की बात कही गई. कई स्थलों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी, जिससे महाशिवरात्रि पर्व शांति पूर्वक मनाई जा सके. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply