Abhi Bharat

कैमूर : घर से बाजार के लिए निकले युवक की बगीचे में मिली ला’श, सड़क दुर्घटना में मौ’त की आशंका

कैमूर/भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां घर से बाजार के लिए निकले एक युवक का नुआंव इंडियन गैस एजेंसी के सामने बगीचे से पुलिस ने शव बरामद किया. वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन की टक्कर होने से सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका जताई. मृतक नुआंव थाना क्षेत्र के कारीराम गांव निवासी उमा शंकर सिंह का पुत्र श्रवण कुमार सिंह बताया जाता है.

वहीं भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के ममेरा भाई सुमित यादव ने बताया कि श्रवण सिंह कल शाम को घर नुआंव मार्केट करने के लिए निकला था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा. परिजनों काफी खोजबीन किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया. वहीं आज पता चला कि पुलिस ने एक शव बरामद किया है, जिसके बाद हमलोग थाना पहुंचे और शव का पहचान किया. मृतक के सर पर खून लगा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना से हुई है, लेकिन हमलोग मांग करते हैं कि पुलिस इसकी जांच करे कि मौत कैसे हुई है.

वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए नुआंव थानाध्यक्ष ने बताया कि आज सुबह नुआंव बाजार के इंडियन गैस एजेंसी के सामने सड़क के उस पार बगीचा से पुलिस ने शव युवक का शव बरामद किया था, जिसकी पहचान नहीं हुई थी, वहीं बाद में उसके परिजन आए तो पहचान हुआ कि मृतक करीराम गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह है. वहीं परिजनों द्वारा पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो जाएगा कि मौत कैसे हुई है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply