Abhi Bharat

कैमूर : 21 जनवरी से लापता युवक का गांव के नदी किनारे से मिला शव, आपसी विवाद में गांव के हीं युवक ने की हत्या, गिरफ्तार

कैमूर/भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र के ईसरी गांव के पूरब बहने वाली दुर्गावती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है. वहीं युवक के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते हीं स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत इसकी जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. मृत युवक की पहचान ईसरी गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई. मामले को लेकर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक बीते 21 जनवरी से घर से लापता था. परिजनों ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. जिसका आज दुर्गावती नदी के किनारे से उसका शव बरामद किया गया है. शव का पंचनामा करने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया गया है.

डीएसपी ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई. मृतक के मोबाइल के ईएमआई नंबर को ट्रैक किया गया तो एक अभियुक्त बब्लू राम का नाम सामने आया जो कि इशरी गांव का हीं रहने वाला है. जिसके बाद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा हत्या का इल्ज़ाम स्वीकार किया गया, हालांकि हत्या का कारण क्या है इसको लेकर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply