Abhi Bharat

सीवान : सिसवन ढ़ाला से गुजर रहे युवक के ऊपर गिरा रेलवे फाटक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

सीवान || जिले के सिसवन ढाला पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे एक युवक के सिर पर अचानक रेलवे फाटक गिर पड़ा. इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे फाटक अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वह युवक बुरी तरह घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने रेलवे फाटक की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े किए. उनका कहना है कि यदि रेलवे फाटक की नियमित जांच और समय पर मरम्मत होती, तो इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सकता था.

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने तथा लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply