Abhi Bharat

कैमूर : बच्चों के विवाद को दो पक्षों में गोलीबारी, एक महिला घायल

कैमूर से बड़ी खबर है, जहां बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हो गयी. जिसमे एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के किनार चोला गांव की है.

बताया जाता है कि गांव में कुछ बच्चे आपस मे खेल रहे थे. इसी दौरान बच्चों में झगड़ा हो गया. बच्चों के झगड़े में बड़े भी शामिल हो गए और आपस मे भीड़ गये. बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे भी निकल गए. वहीं एक पक्ष ने गोलीबारी भी शुरू कर दी. जिसमे एक महिला को गोली लग गयी. गोली लगने से घायल महिला को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. (विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.