Abhi Bharat

सीवान : राष्ट्र सृजन अभियान के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी आरती सिंह

रवि प्रकाश

सीवान में राष्ट्र सृजन अभियान के महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष आरती सिंह को नियुक्त किया गया है, जो जीरादेई प्रखण्ड के निवासी है.

अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर राय ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने व महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिये अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक प्रदुम्न कुमार सिन्हा ने गत शुक्रवार को आरती सिंह को नियुक्ति पत्र दिया. उन्होंने बताया कि महिला समाज ही सामाजिक परिवर्तन की मूल कड़ी है.

इनकी नियुक्ति पर अभियान के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय, बिहार मीडिया प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा, सारण युवा सचिव चंदन कुमार दूबे, सीवान जिला युवामोर्चा के अध्यक्ष आशुतोष कुमार शाही, चितरंजन राय, अर्चना कुमारी, निधि कुमारी व प्रियंका कुमारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

You might also like

Comments are closed.