Abhi Bharat

सीवान : भैया दूज पर गोवर्धन की कुटाई कर बहनों ने मांगी भाईयों की सलामती की दुआ

अभिषेक श्रीवास्तव

https://youtu.be/rN8v7JpdINA

सीवान में शुक्रवार को भाई-बहन के प्यार का पर्व भैया दूज और गोवर्धन पूजा आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुबह में बहनों ने गोवर्धन की कुटाई कर अपने भाईयों को बजड़ी खिलाया और उनकी सलामती की कामना की.

बता दें कि आदि काल मे गोवर्धन नामक एक शक्तिशाली नराधम हुआ करता था, जिसने सभी कुंवारी लड़कियों पर कुदृष्टि डाल रखी थी और उनकी शादियों पर रोक लगा रखा था. गोवर्धन की शक्ति के आगे सभी पुरुष परास्त थे, तब सभी लड़कियों ने मिलकर एक योजना बनाई और अपने भाइयों को शापित कर मार डाला फिर गोवर्धन को आमंत्रित कर पहले उसकी खातिरदारी की और उसके बाद उसे मूसल से कूट कर मार डाला. तत्पश्चात अपने भाईयों को वापस जिंदा किया.

आज भी गोवर्धन पूजा में महिलाएं और युवतियां यही करती हैं. दीपावली के अगले दिन महिलाएं और युवतियां गाय के गोबर के उपले से पहले गोवर्धन को बनाती हैं. अगले दिन भाईयों को श्राप देकर मारती हैं, फिर गोवर्धन को कुटती हैं और तब अपने भाईयों को जिंदा करती हैं और उनके हाथों में रुई से बने रक्षा सूत को बांध कर कच्चे चने को बजड़ी के रूप में खिलाती हैं. यह बजड़ी भाईयों को निगल कर खाना होता है. गोवर्धन पूजा के बाद से हीं हिन्दू धर्म में शुभ लग्न मुहूर्त शुरू होता है और लड़के-लड़कियों के शादी-विवाह की बात की जाती है.

You might also like

Comments are closed.