Abhi Bharat

बेगूसराय : पंचतत्व में विलीन हुए सांसद भोला सिंह, सिमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पिंकल कुमार

https://youtu.be/5jdVwZXTPxw

बेगूसराय में रविवार को दिवंगत भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए. शाम सवा पांच बजे के करीब सिमरिया घाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. जहां उनके बड़े पुत्र अरुण सिंह ने मुखाग्नि दी. वहीं स्व भोला सिंह की अंत्येष्टि में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, मंत्री नंदकिशोर यादव व प्रेम कुमार सहित प्रभारी मंत्री विजय कुमार और बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहें.

बता दें कि अंत्येष्टि के पूर्व दिवंगत भोला सिंह की निकली अंतिम यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और सभी ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. सांसद डॉ भोला सिंह की लोकप्रियता उनके शवयात्रा में साफ दिखाई दे रही है. रात में दुनही ही नहीं आसपास के कई गांवों के लोग अंतिम दर्शन को जुट गए. दुनही से सभी लोग उनके बेगूसराय आवास पर पहुँचे और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, सांसद की बहु वंदना सिंह, सैयद शहनवाज हुसैन, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, मुनाजिर हसन, पूर्व सांसद राम जीवन सिंह,शत्रुघ्न सिंह, कांग्रेस विधायक अमिता भूषण, श्रीकृष्ण सिंह,  प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, हसुआ विधायक अनिल कुमार सिंह, पूर्व विधायक संजय टाइगर, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल,जदयू विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ (बोगो सिंह ) ने पहुँच श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वहीं मझौल, मोहनपुर, रजौड़ा आदि दर्जनों स्थानों पर लोग फूल माला लिए खड़े रहे. बेगूसराय के अशोकनगर पोखरिया स्थित आवास पर जमें रहे. लोक अभियोजक सैयद मो मंसूर आलम सहित कई प्रमुख लोगों ने उन्हें नमन किया.

इससे पहले दुनही में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व विधान पार्षद रजनीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित भाजपा के कई नेताओं ने कंधा दिया. अपने लोकप्रिय नेता भोला बाबू के अंतिम दर्शन को लोग आतुर नजर आ रहे थे. इधर, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी व बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव हेलीकॉप्टर से यहां से पहुंचे. जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा पटना से ही साथ चल कर यहां आये थे. वहीं गांधी स्टेडियम में हजारों लोगों की भीड़ भोला सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए एकत्रित रही.

You might also like

Comments are closed.