Abhi Bharat

चाईबासा : कांग्रेस में शामिल होने के बाद विधायक गीता कोड़ा का जगह-जगह हुआ स्वागत

संतोष वर्मा

रांची से सोनूवा (पश्चिमी सिंहभूम) जाने के क्रम में शुक्रवार को खूंटी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं कोल्हान प्रमंडलीय पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक गीता कोड़ा तथा उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सह अभिनन्दन किया.

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी , उपाध्यक्ष किशोर कुमार गौंझू तथा कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष प्रभाष जायसवाल के नेतृत्व में पुष्प माला समर्पित कर उनका अभिनंदन किया गया. वहीं कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं से मुखातिब विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड राज्य गठन का वास्तविक लाभ कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार गठन होने से ही संभव हो सकता है. उन्होंने कहा की सिर्फ जुमलेबाजी के बल पर टिकी भाजपानीत सरकार के दिन अब लद गए. वास्तव में हर स्तर पर झारखंडियों का शोषण कर वर्तमान भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का हित साधन करने में मशगूल है, भावी गठबंधन के संदर्भ में उन्होंने कहा की यह पार्टी हाईकमान निर्धारित करेगी की गठबंधन किस आधार पर होगा. वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा की वास्तव में झारखंड का विकास कांग्रेस नेतृत्व की सरकार गठन होने से ही संभव है. उन्होंने कहा कि बहुत ही सही निर्णय लेकर गीता जी ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में किया है और इसके परिणाम अवश्य सामने आएगें.

मौके पर खूंटी प्रखंड अध्यक्ष सह बिहू के मुखिया सुशील सांगा सहित मो सयुम अंसारी, मो मनान अंसारी, लव किशोर भगत, नरेन्द्र श्रीवास्तव, पुरूषोत्तम राम गौंझू तथा अजय कुमार गौंझू के अलावे काफी संख्या में अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे. वहीं गीता कोड़ा और मधु कोड़ा का चक्रधरपुर में भी जोरदार स्वागत हुआ.

You might also like

Comments are closed.