Abhi Bharat

नालन्दा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी स्व जागेश्वर प्रसाद सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अभिषेक श्रीवास्तव (प्रधान संपादक)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नालन्दा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित पोआरी गांव पहुंचे जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी एवं हरनौत के प्रमुख रहे स्व जागेश्वर प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

वहीं मुख्यमंत्री ने स्व जागेश्वर प्रसाद सिंह के शोक संतप्त परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया.

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद अशोक चैधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्व जागेश्वर प्रसाद सिंह के परिजन उपस्थित रहें.

You might also like

Comments are closed.