Abhi Bharat

सीवान : हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा लगाएगी राष्ट्रभक्तों के घर तिरंगा

सीवान || भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला उपाध्यक्ष सुशीला देवी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. जिसमे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु मंडल स्तरीय टीम का गठन किया गया. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूप रेखा पर प्रकाश डाला.

वहीं हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से सभी राष्ट्रभक्त के घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगने की योजना बनाई गई. इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के प्रतिमाओं के पास स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा. 13 अगस्त को युवा मोर्चा के द्वारा शहर मे मोटरसाइकिल रैली निकली जाएगी. 14 अगस्त को विभाजन विभीषण का भी प्रदर्शनी आम जनता के लिए लगाया जाएगा.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यम सिंह सोनू, मुकेश कुमार बंटी, अनुराधा गुप्ता, चंद्र विजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव, कुंदन कुमार सिंह, अनुरंजन मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, सुभाष कुमार सिंह, पंकज किशोर सिंह, अजीत कुमार, सुनीता जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह पटेल, दिलीप कुमार गुप्ता, रितेश कुमार सिंह, त्रिलोकी सिंह पटेल, संतोष रावत, सौरव कुशवाहा व रामू ब्याहुत आदि लोग मैजूद रहें. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply