सीवान : नामांकन से पहले इंद्रदेव सिंह पटेल का भव्य स्वागत, यमुना गढ़ में जेसीबी से हुई फूलों की वर्षा

सीवान || बड़हरिया विधान सभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल का नामांकन के दौरान यमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर में हजारों समर्थकों ने जेसीबी से फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने मां यमुनागढ़ देवी की पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया, जिसके बाद वे नामांकन के लिए सीवान रवाना हो गए.

नामांकन रैली में हजारों की संख्या में समर्थक चारपहिया वाहनों और बाइकों पर सवार होकर शामिल हुए. कोइरीगांवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अश्वनी कुमार उर्फ वाल्मीकि के नेतृत्व में फूल वर्षा का आयोजन किया गया.
रैली में भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गिरी, जदयू मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा नेता धर्मेंद्र पटेल, त्रिलोकी पटेल, दीनानाथ सिंह पटेल, चेतन पटेल, सचिन पटेल, हेमंत कुशवाहा, बाबूलाल प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष विद्या भूषण वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, रमेश वर्मा, सुनील चौधरी, मुखिया राजीव कुमार सिंह,पप्पू यादव, अनिल सिंह, मनोज गिरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सोनी, माधो सिंह, हरजीत मांझी, राजीव रंजन पटेल, अमीरुल्लाह सैफी, मुर्तजा अली पैगाम, मुर्तजा अली कोसर, जुल्फिकार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू एवं महेश मांझी सहित हजारों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहें. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).