सीवान : भाजपा के प्रदेश मंत्री की माता के श्राद्ध कर्म में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सावरंगी
सीवान || भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सावरंगी का बीती रात जिले में आगमन हुआ, जहां सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों के बीच गर्मजोशी से अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया.
संजय सारंगी बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री नन्द प्रसाद चौहान की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीवान आए हुए थे. वहीं सरसर में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह ने अंग वस्त्र और पुष्प देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत गोपालगंज मोड़, सीवान अशोक होटल, श्यामपुर बाजार भावना बाजार, नौतन मोड़ व दरौली मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया.
स्वागत कार्यक्रम में नागरिक परिषद के सचिव राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अभिमन्यु कुमार सिंह, सीवान भाजपा उपाध्यक्ष सत्यम सिंह सोनू, धनंजय सिंह, अनुराधा गुप्ता, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार बंटी, सुशीला देवी, नगर परिषद की उपसभापति किरण गुप्ता, पंकज किशोर सिंह, सीवान भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, अजय पासवान, अजीत कुमार, सुनीता जायसवाल, सुभाष सिंह कुशवाहा, आभा देवी, रूपल आनंद, मीनाक्षी सिंह व रवि पटेल शहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. (ब्यूरो रिपोर्ट).