सीवान : होटल में खाना खा रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रेफर
सीवान || जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी इरशाद अली पर एक होटल में भोजन करने के दौरान पांच की संख्या में आए अपराधियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में इरशाद अली गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित पक्ष एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).