सीवान : पुलिस ने की कुख्यात खान ब्रदर्स गिरोह से जुड़े 18 संदिग्धों की सूची जारी
सीवान || जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए सीवान पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए कुख्यात खान ब्रदर्स गिरोह से जुड़े 18 संदिग्ध लोगों की सूची जारी की है. इस कार्रवाई को पुलिस की सख्त रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आपराधिक नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया गया है.
जारी सूची में शामिल संदिग्धों में संदीप कुमार उर्फ मुन्ना प्रसाद, चंदन चौधरी उर्फ चंदन गिरी, जिमी उर्फ फजलू रहमान, अमरेन्द्र शर्मा, मोहम्मद साहेब उर्फ राजू, डायमंड मियां, महबूब कुरैशी, (सन्नी) शमीम अंसारी, असरफ,
बबलू साईं, गुड्डू शर्मा, दिलशाद साईं, शाहनवाज खान उर्फ गरीब खान, समीना खातून, अब्दुल कलाम आजाद अंसारी, बाबू अली अंसारी, शहआलम खान व अफताब के नाम हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन सभी व्यक्तियों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सूची तैयार की गई है. सूची जारी होने के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में निगरानी और छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है.
वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अपराध पर नियंत्रण के लिए आवश्यक है और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. साथ हीं यह भी कहा गया है कि किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा और हर कार्रवाई ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी. फिलहाल, पुलिस द्वारा सूची में शामिल संदिग्धों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित करने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य जारी है, ताकि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).