Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय का निरीक्षण, जमाबंदी मामले की रिपोर्ट तलब, किसान रजिस्ट्री में तेजी के निर्देश

सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड के तेतहली पंचायत अंतर्गत हरपुरा मौजा में मंगलवार को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने वाद संख्या 298/2017-18 (श्यामलाल बनाम बिहार सरकार) से संबंधित जमाबंदी मामले का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने मामले की वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए अग्रतर कार्रवाई के लिए अंचल कार्यालय से विस्तृत रिपोर्ट की मांग की.

इसी क्रम में डीएम ने तेतहली पंचायत के हरपुरा मौजा में आरटीपीएस पर संचालित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए प्रतिदिन कम से कम 50 किसानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित करने को कहा. डीएम ने संबंधित कर्मियों को लक्ष्य के अनुरूप काम करने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के बाद डीएम जिला मुख्यालय लौट गए. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, हल्का कर्मचारी अभय प्रताप, अंचल अमीन ऋषभ कुमार एवं अंचल नाजिर, मुखिया सरस्वती देवी, हरजीत माझी उपस्थित थे. (बड़हरिया से राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.