Abhi Bharat

दुमका : स्वच्छता हीं सेवा अभियान के तहत आजीविका सखी मंडल ने चलाया सफाई कार्यक्रम

दुमका में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आजीविका सखी मंडल के बैनर तले कोषाध्यक्ष अलबिना मरांडी और सदस्य दुलड़ हांसदा के संयुक्त नेतृत्व में दुमका प्रखंड के सरवा पंचायत के अन्तर्गत महवाडंगाल गांव में सफाई अभियान चलाया गया. जिसमे सखी मंडल के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया.

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत आजीविका सखी मंडल के अध्यक्ष मीणा देवी ने ग्रामीणों को शपथ दिलाया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाय और गांव में गंदगी फैलने नही दिया जाय. अपने-अपने घर के अगल-बगल सभी ग्रामीण स्वच्छ रखे और गंदगी नही फैलाये. सचिव मकु सोरेन ने ग्रामीणों को गंदगी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी और कहा कि स्वच्छता ही इन बीमारियों से बचाव है, स्वच्छता के बिना हम सभी स्वस्थ्य शरीर की कल्पना नही कर सकते है.

इस “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में मीणा देवी (अध्यक्ष), मकु सोरेन (सचिव) के साथ-साथ भगवती हांसदा, बेटी देवी, बुद्दनी किस्कू, चलोनी हेम्ब्रोम, बाले सोरेन, पोलिना मरांडी, जियामुनी मरांडी, अनीता हांसदा, पानमुनी हांसदा, रीता मुर्मू, रानी मुर्मू, सोकोदी हेम्ब्रोम, मकलू हेम्ब्रोम, संगीता हेम्ब्रोम, मर्शिला मरांडी, सुशाना मुर्मू, मालती मुर्मू व शीला मुर्मू के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति थे.

You might also like

Comments are closed.