Abhi Bharat

मोकामा : रेल राज्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, विभिन्न मांगों का दिया ज्ञापन

ब्रजकिशोर ‘पिंकू’

https://youtu.be/3BmyGUFnjqY

मोकामा में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ नारे भी लगाए और  फूल माला से मनोज सिन्हा को लाद दिया.

बता दें कि रेल राज्यमंत्री के स्वागत के लिए कई भाजपा नेता भी माला लेकर मोकामा स्टेशन पर खड़ा थे. इसके साथ ही मुंगेर की सांसद बिना देवी और लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने मनोज सिन्हा से भारत वैगन को पुनर्जीवित करने की मांग की. मोकामा का भारत वैगन और मोकामा में रेलवे का एक रैक प्वाइंट जो पहले भी था दोनों को पुनः स्थापित करने का अनुरोध किया. वहीं सभी कार्यकर्ता उनसे मिलकर काफी खुश हुए.

रेल राज्य मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा व बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. रेल राज्य मंत्री 5 मिनट के लिए मोकामा जंक्शन पर रुके थे. जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया.

You might also like

Comments are closed.