सीवान : हसनपुरा में विशाल शोभा यात्रा के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव समारोह
सीवान || जिले के हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी शिव मंदिर परिसर में श्रीरामनवमी सेवा समिति, आयुष्मान सेवा संघ, हिंदू युवा वाहिनी तथा बजरंग दल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ, श्रीराम जन्मोत्सव समारोह सह संगीतमय श्रीराम कथा का शुक्रवार को विशाल शोभा यात्रा के साथ समापन हो गया.

शुक्रवार अपराह्न शुभ लग्न में भगवान राम के प्राकट्य होते ही यज्ञ परिसर में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ने लगी. रामलाला के बाल स्वरूप के दर्शन के उपरांत प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच उसरी काली स्थान से ढोल नगाड़े, केसरिया ध्वज, शंखों के अनहद नाद, जय श्रीराम, जय हनुमान तथा हर हर महादेव के जयघोष के साथ करीब 10 हजार की संख्या में युवाओं तथा श्रद्धालु भक्तो द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम प्रभु के आदमकद प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. काली स्थान उसरी से शुरू हो शोभा यात्रा उसरी नगर क्षेत्र, उसरी बाजार, गोला बाजार अरंडा, हनुमान चौक अरंडा, ठाकुरबाड़ी मंदिर हसनपुरा, लाल मंदिर बाला जी महाराज हसनपुरा, हसनपुरा टैक्सी स्टैंड, हसनपुरा मुख्य डाकघर, एमएचनगर थाना, हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय, अरंडा नरसिंह स्थान, मदरसा गौसिया अरंडा, ब्रह्मस्थान अरंडा, शिवाला मोड़, गोला बाजार अरंडा, उसरी नदी पुल होते पुनः उसरी शिव मंदिर परिसर स्थित यज्ञ स्थल पर जा कर समाप्त हुआ.
शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालु भक्तो यथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुर्गा साह तुरहा, महाराजा पैलेस के संतोष जयसवाल, कुणाल शर्मा, परशुराम जयसवाल, समाजसेवी सह चेयरमैन प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद समेत अन्य द्वारा शीतल जल, कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत, खीर, हलवा, पूरी, फल समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई थी. वहीं श्रद्धालु भक्तो द्वारा घर की छतों से शोभा यात्रा में शामिल लोगो पर पुष्प की वर्षा की जा रही थी. शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव तथा जय हनुमान के गगनभेदी नारे से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था. वहीं हिंदू-मुस्लिम एकता तथा गंगा-यमुनी तहजीब का मिशाल पेश करते हुए अरंडा पंचायत के पूर्व मुखिया सह हसनपुरा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशी भाई बदरे आलम और उनके परिजनों द्वारा शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर तथा पानी की बोतल दे उनका भव्य स्वागत सराहनीय रहा.

शोभा यात्रा के दौरान बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह, सीओ उदयन सिंह एवम थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में प्रत्येक चौक-चौराहे पर पुलिस के जवान तथा स्थानीय चौकीदार काफी सजग दिखे. वहीं शोभा यात्रा के दौरान श्रीराम प्रभु, राधा-कृष्ण तथा भोले भंडारी के झांकी ने सबका मन मोह लिया. श्रद्धालु भक्त धनुष बाण से लैस श्रीराम प्रभु और हाथो में त्रिशूल व डमरू, गले में सर्प की माला तथा कमर में मृगछाला धारी भगवान भोलेनाथ के सुंदर छवि को अपने कैमरे में कैद तथा सेल्फी लेने को आतुर दिखे. शोभा यात्रा के दौरान पुअनि सोहन कुमार मिश्रा, मधुरिमा मनीषा, नेहा कुमारी,लव पासवान, सुधीर कुमार, सअनी दुर्गेश कुमार, दिवेश कुमार, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार, संजय कुमार, चौकीदार संजय कुमार मांझी, मैनेजर यादव, राजन कुमार मांझी, ओसिहार यादव, शिवदयाल मांझी, सुरेंद्र यादव, सुमंत पासवान, स्वामीनाथ मांझी, भोला राय, अमरजीत मांझी, भोज भर, मकसूदन मांझी, समाजसेवी मोतीलाल प्रसाद, कांग्रेस नेता इरफान अहमद, श्रीरामनवमी सेवा समिति के कृष्णा शेखर जायसवाल, यज्ञाचार्य पंडित राजू मिश्रा, पंडित वरुण मिश्रा, प्रकाश गुप्ता, आलोक जायसवाल, कृष्णा जी प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, रविंद्र कुशवाहा, जगरनाथ पंडित, धनंजय प्रसाद, धनंजय जायसवाल समेत अन्य लोगो का भीड़ नियंत्रण एवम पथ संचलन में सहयोग सराहनीय रहा. मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुरेश महतो, छठूलाल प्रसाद, सरविंद गुप्ता, दीपक कुमार, विद्याभूषण आर्य, सुनील पाठक, सुभाष कुमार चौधरी, बृजमोहन जी अग्रहरी, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, ओम जी, भोला जी, निर्भय प्रसाद, हृदया प्रसाद, अमरनाथ सोनी, शिवशंकर साह, आकाश गुप्ता, विश्राम राम समेत सैकड़ों श्रद्धालु भक्त मौजूद थे. (सीवान के हसनपुरा से अभय शंकर की रिपोर्ट).