गोपालगंज : गोरौली से किशोरी लापता, खोज में जुटे परिवार और पुलिस
गोपालगंज || जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गोरौली गांव से एक किशोरी 16 फरवरी 2026 की दोपहर से लापता हो गई है. घटना के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है. परिवार ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए जल्द से जल्द बच्ची को खोजने में मदद करने का आग्रह किया है.

परिजनों के अनुसार किशोरी सोमवार की दोपहर घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना बैकुंठपुर थाना को दे दी है. पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है, आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है.
लापता किशोरी का पता महुआ पोस्ट, थाना बैकुंठपुर, जिला गोपालगंज बताया गया है. परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को यह बच्ची कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत बैकुंठपुर थाना, डायल 112 या नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें : 9955758258, 9507498311, 9576605924।
परिवार ने कहा कि समाज के सहयोग से हीं बच्ची को जल्द सुरक्षित घर लाया जा सकता है. स्थानीय लोगों से संवेदनशीलता और सतर्कता बरतने की अपील की गई है, ताकि इस मुश्किल घड़ी में परिवार को राहत मिल सके. (गोपालगंज से हितेश कुमार की रिपोर्ट).