Abhi Bharat

कैमूर : लल्लू भाई मॉल के एक साथ चार ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, जीएसटी चोरी का है मामला

कैमूर/भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां ‘लल्लू भाई मॉल’ पर जीएसटी का बड़ा छापा पड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की आरा, भभुआ और औरंगाबाद समेत लल्लू भाई मॉल की कई ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई और दस्तावेजों व स्टॉक को खंगाला गया.

वहीं आयकर विभाग की इस छापेमारी से जिले के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया. करीब चार घंटे तक जांच पड़ताल की गई. छापेमारी की कमान राज्य कर उपायुक्त (मुख्यालय, पटना) कमलेश कुमार और भभुआ अंचल के संयुक्त आयुक्त अभय कुमार संभाल रहे हैं. टीम में सतीश कुमार, उमेश कुमार और सहायक आयुक्त आशुतोष समेत मुख्यालय के कई वरीय अधिकारी शामिल रहें. अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी दोपहर लगभग 2:30 बजे शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही. टीम ने मॉल के कंप्यूटर डेटा, स्टॉक रजिस्टर और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों को कब्जे में ले लिया है. संयुक्त आयुक्त (राज्य कर), भभुआ अंचल अभय कुमार ने बताया कि व्यवसायी द्वारा टैक्स का सही भुगतान नहीं किया जा रहा था. जांच के दौरान रेंट एग्रीमेंट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पेश नहीं किए गए और कंप्यूटर डेटा छिपाने की कोशिश की गई जिस पर आगे कड़ी कार्रवाई होगी.

अधिकारियों के अनुसार, मॉल प्रबंधन द्वारा ‘वैल्यू एडिशन’ पर लगने वाले टैक्स की चोरी की जा रही थी. शुरुआती जांच में पाया गया कि प्रतिष्ठान ने रेंट एग्रीमेंट और अन्य कानूनी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए.।कंप्यूटर से जुड़ी तकनीकी जानकारी देने में टालमटोल की गई. सिर्फ बिल और ITC (Input Tax Credit) के माध्यम से टैक्स एडजस्टमेंट का संदेह है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply