कैमूर : तीन दिवसीय पासपोर्ट कैंप का डीएम ने किया उद्घाटन, लोगों ने जताई खुशी
कैमूर/भभुआ || जिले के समाहरणालय भभुआ में मंगलवार को तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन कैमूर जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया. इस कैंप का खास बात यह है कि 10 और 11 फरवरी के लिए अपॉइंटमेंट पहले से हीं बुक हो चुका है, अब अगला अपॉइंटमेंट 12 के लिए खाली है. जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील किया है कि आप पासपोर्ट बनवाने के लिए कैंप का लाभ उठाएं. पासपोर्ट कैंप निरंतर लगे इसको लेकर प्रयास किया जाएगा और विभाग से बात की जाएगी.

वहीं पासपोर्ट बनवाने आई एक आवेदिका डॉ सीमा ने बताया कि पासपोर्ट बनवाने के लिए आए हैं, बहुत हीं अच्छा रहा. सभी का भरपूर सहयोग मिला, नहीं तो पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना और गया जाना पड़ता था, अब यही पर हम लोग को सुविधा मिले यही मैं चाहती हूं. वहीं मोहम्मद रियाज नाजमी ने बताया कि मैं पासपोर्ट ऑफिस पटना से आया हूं 165 पासपोर्ट तीन दिनों में बनाया जाएगा, यही लक्ष्य कैमूर के लिए रखा गया है, पहले से लोग अपॉइंटमेंट बुक कर रहे हैं हम लोग से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा इसका फायदा उठाएं. बबूरा गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि मैं पहली बार पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई किया था, यहां का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा. यहां पर काफी मुझे सहूलियत मिली.
वहीं कैमूर जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बताया यह विभाग की एक सार्थक पहल है, 10, 11 और 12 फरवरी को पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप लगा है, जो 10, 11 और 12 फरवरी को जिले में रहेगा. सूचना के अनुसार 10 और 11 फरवरी का अपॉइंटमेंट पहले से फिक्स हो चुका है, इससे पता चलता है कि लोग पासपोर्ट बनवाने को लेकर कितने जागरूक हैं, यह कैंप निरंतर लगे इसको लेकर प्रयास किया जाएगा. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).