Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया में एडीएम व सीओ ने किसान रजिस्ट्री शिविर का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का निर्देश

सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड में शनिवार को एडीएम प्रमोद कुमार राम एवं अंचलाधिकारी सरफराज अहमद ने यमुनागढ़, हरपुर मौजा सहित विभिन्न पंचायतों में चल रहे किसान रजिस्ट्री शिविरों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों को कार्य में तेजी लाने और अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की और किसानों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. बताया गया कि रविवार को प्रखंड में कुल 250 रैयतों का किसान रजिस्ट्री किया गया. अभियान के तहत किसान रजिस्ट्री का कार्य 11 फरवरी तक किया जाएगा.

इस अवसर पर बीएओ रवि कुमार, राजस्व कर्मचारी नसीर अहमद, किसान सलाहकार जयराम कुमार, सर्वे अमीन सोफिया सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. अधिकारियों ने कहा कि किसान रजिस्ट्री से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा, इसलिए सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें. (बड़हरिया से राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.