सीवान : लकड़ी दरगाह भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित, बुथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ राज दरबार के प्रांगण में रविवार को लकड़ी दरगाह भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता लकड़ी दरगाह भाजपा मंडल अध्यक्ष मुखिया संजय प्रसाद ने किया और संचालन मंडल महामंत्री हरे राम यादव ने किया. बैठक में मंडल के सभी पंचायत अध्यक्षों से जानकारी प्राप्त कर बूथों को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीवान विधानसभा संयोजक सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि मंडल के सभी बुथो पर बुथ अध्यक्ष एव पन्ना प्रमुख के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार की उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाने एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने की अपील की, ताकि फिर से एनडीए की सरकार बन सके. वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता सरोज सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनाने के लिए कार्य करने की बात कही. वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश राम ने सभी भूत अध्यक्षों से अपनी कमेटी बनाने की बात कही.
मौके पर आशा देवी, मंटू सिंह, उमाशंकर साह, दीपक लाल प्रसाद, राधिका देवी, प्यारे लाल सोनी, राजेश शर्मा, बाबू बालम गिरी, संतोष कुशवाहा सहित मंडल कार्य समिति सदस्य उपस्थित थे. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).