Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया के तीर भेड़िया ग्रीन वैली मैदान में लायंस क्लब एकादश और मीडिया एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित

सीवान || रविवार को बड़हरिया प्रखंड के तीर भेड़िया स्थित ग्रीन वैली मैदान में लायंस क्लब एकादश और मीडिया एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. जिसमें सीवान लायंस क्लब के सदस्यों और सीवान जर्नलिस्ट क्लब से जुड़े पत्रकारों ने शिरकत किया.

जिले में पहली बार आयोजित इस ऐतिहासिक मुकाबले में मीडिया एकादश एवं लायंस क्लब की टीमों के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. टॉस जीतकर मीडिया एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन अभ्यास के अभाव में मीडिया एकादश की टीम दसवें ओवर में हीं महज 34 रन बनाकर धराशायी हो गई. जिसके जवाब में लायंस क्लब की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की. हालांकि पूरे मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साह देखते हीं बना और दर्शकों ने हर चौके-छक्के पर जमकर तालियां बजाईं.

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लायंस क्लब के शिबू को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके. वहीं शानदार बल्लेबाजी के लिए पत्रकार अरविंद पाठक को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रदान किया गया. मीडिया एकादश टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी पत्रकार मनीष कुमार गिरी ने संभाली, जबकि लायंस क्लब की टीम का नेतृत्व डॉ सौरभ ने किया. दोनों कप्तानों के कुशल नेतृत्व में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.

इस अवसर पर मैच में भाग लेने वाले सीवान जर्नलिस्ट क्लब के पत्रकार खिलाड़ियों में अरविंद पाठक, पुष्कर कुमार, लव प्रताप सिंह, राहुल कुमार, अंकेश कुमार, नितिन कुमार, मनीष कुमार गिरी, पंकज कुमार, सरफराज आलम, सोनू शर्मा एवं सेराज आलम शामिल रहें. वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव, मणिकांत पांडेय, अभिनव पटेल व आकाश कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. वहीं लायंस क्लब की टीम में कप्तान डॉ सौरभ सिंह, डॉ मसरूर आलम, डॉ एमडी शादाब, आफताब, शशिकांत, डॉक्टर रोहित, जैन, बॉबी भाई, शमशीर, कबीर, सुधांशु, डॉक्टर आशिफ हुसैन, जावेद, सैफ, डॉक्टर रविकांत आदि शामिल रहें. जबकि स्कोरर रेयान नदीम, कमेंटेटर भूषण तिवारी एवं अंपायर चंदन और इरफान रहें.

वहीं मैच समाप्ति के बाद डॉ एमडी शादाब ने बताया कि इस तरह के आयोजन से पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों के बीच आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाएंगे. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply