सीवान : चपरैठी दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
सीवान || जिले के पचरूखी प्रखंड के उखई टोला चपरैठी स्थित नव निर्मित काली मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना को लेकर रविवार को गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ा और ऊंट के साथ रथ पर सवार होकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. साथ हीं नई प्रतिमा क स्थापना को लेकर सर्व प्रथम पूजा पाठ कर उखई चौपाल चेतन (मुखिया), उखई बाजार होत हुए बीजो पोखरा पर पूजा पाठ कर जल भर किया गया. उसके बाद बलुवा टोला होते काली स्थान प्रेम हाता हनुमान मोड़ होते वापसी पूजा स्थल पर पहुंचे.

बता दें कि आज से सात दिवसीय पूजा पाठ चलेगा. चपरैठी काली मंदिर परिसर में 22 फ़रवरी से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें आज पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें करीब 10 हजार कन्याएं व श्रद्धालु शामिल थी. अब हर दिन अलग-अलग मूर्ति का स्थापना व प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा किया जाएगा. यह पूजा पूरे सात दिनों तक चलेगी. अंतिम दिन हवन पूजा कर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.
मौके पर जय मां काली मंदिर निर्माण के अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित यजमान बच्चा सिंह, शारदा सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह व अशोक साह सहित सांसद पति रमेश सिंह कुशवाहा, नागेंद्र सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि चेतन सिंह, अनिल सिंह , सतीश कुमार एवं गजेंद्र कुमार सहित हजारों लोग मौजूद थे. (सीवान के पचरुखी से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).