सीवान : भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी मैदान और जेपी चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान

सीवान || भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जेपी चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के प्रतिमा के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया.

कार्यक्रम में में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी उपस्थित थे. वहीं इस अवसर पर राहुल तिवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी देश के महान वीर सैनिकों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रहीं है एवं साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा के पास स्वच्छता अभियान भी चला रही है. इसी कड़ी में सीवान जिला महिला मोर्चा की टीम महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा के पास स्वच्छता चला रही है. हमें गर्व है अपने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है. विदेश में भारत एवं भारतीयों का मान सम्मान बढ़ा है.
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष सिंह कुशवाहा, पुनम गिरी, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, मुकेश कुमार बंटी, कुन्दन सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, जिला मंत्री सह नगर उपसभापति किरण गुप्ता, पंकज किशोर सिंह, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता, बबीता देवी, नीलजंना त्रिपाठी, निलम मिश्रा, मिनाक्षी सिंह, अर्चना गुप्ता, सुनीता कुशवाहा, पूनम प्रसाद, ममता देवी, सविता देवी एवं जिला कार्यालय मंत्री सौरभ कुशवाहा व कन्हैया जायसवाल आदि उपस्थित थे. (ब्यूरो रिपोर्ट).