Abhi Bharat

चाईबासा : नगरपरिषद आम चुनाव/उपचुनाव 2020 के लिए निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के नामों को किया गया अधिसूचित

चाईबासा में झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 541 (03) एवं (04) तथा झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 के नियम 25 तथा 26 के आलोक में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड नगरपालिका आम एवं उप निर्वाचन 2020 के निमित्त महापौर/अध्यक्ष, उपमहापौर/उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा नामित किए गए पदाधिकारियों को निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है.

चाईबासा नगरपरिषद उपचुनाव, 2020

चाईबासा नगर परिषद, अध्यक्ष (उप निर्वाचन) के पद हेतु इंदु गुप्ता, अपर उपायुक्त, को निर्वाची पदाधिकारी तथा एजाज अनवर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है.

चक्रधरपुर नगर परिषद, आम चुनाव 2020

चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद हेतु प्रभात कुमार बर्दियार, निदेशक डीआरडीए को निर्वाची पदाधिकारी तथा रवीश राज, अंचलाधिकारी मनोहरपुर को सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष पद हेतु प्रदीप प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी,पोड़ाहाट चक्रधरपुर निर्वाची पदाधिकारी तथा जितेंद्र कुमार पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोहरपुर सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. जबकि वार्ड संख्या 01 से 05 तक के वार्ड पार्षद पद के चुनाव हेतु अभय कुमार झा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, चक्रधरपुर निर्वाची पदाधिकारी तथा समीर कच्छप, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनुआ, सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. वार्ड संख्या 06 से वार्ड संख्या 11 तक के लिए राम नारायण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चक्रधरपुर निर्वाची पदाधिकारी तथा सुनील वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गुदरी सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. वार्ड संख्या 12 से 17 तक के लिए अमर जॉन आईन्द, अंचल अधिकारी, चक्रधरपुर निर्वाची पदाधिकारी तथा देवानंद राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बंदगांव सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. वार्ड संख्या 18 से वार्ड संख्या 23 तक के लिए शैलेंद्र कुमार रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आनंदपुर निर्वाची पदाधिकारी तथा सुधीर प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोईलकेरा सहायक निर्वाची पदाधिकारी रहेंगे. (संतोष वर्मा की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.