कैमूर : यूपीएससी में 625वां रैंक लाने वाले नूर आलम गांव पहुंचे, स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत
कैमूर / भभुआ || संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद अपने गांव पहुंचे नूर आलम का भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. रविवार सुबह 10:35AM बजे जैसे हीं नूर आलम ट्रेन से स्टेशन पर उतरे, पहले से मौजूद ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. लोगों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और पूरे स्टेशन परिसर में खुशी का माहौल बन गया. नूर आलम कैमूर जिला के मोहनिया के कपड़ा व्यवसाई अब्दुल्लाह अंसारी के बेटे हैं.

परिजनों और ग्रामीणों ने नूर आलम को फूल-मालाओं से लाद दिया. इस दौरान उनकी मां बेटे को देखकर खुद को रोक नहीं सकीं और गले लगाकर भावुक होकर रोने लगीं. यह भावुक पल देखकर वहां मौजूद कई लोगों की आंखें भी नम हो गईं. उसके बाद भी लोगों ने भव्य स्वागत किया. नूर आलम की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता से इलाके के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी. स्वागत जुलूस के साथ नूर आलम को स्टेशन से उनके घर तक ले जाया गया, जहां लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
बता दें कि नूर आलम ने भभुआ के रतवार डीएवी स्कूल से 10th का परीक्षा पास किए थे. उसके बाद दिल्ली जेएनयू से ग्रेजुएशन किए. वहीं आज यूपीएससी में 625 वा रैंक लाकर जिला का नाम रौशन किया है. नूर आलम ने बताया कि मैं अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और गांव जिला को देता हूं, मै युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि आप आगे बढ़ते रहिए और मन लगाकर पढ़ाई करें, कामयाबी एक दिन जरूर मिलेगी. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).