Abhi Bharat

सीवान : महाराजगंज में आभूषण दुकान में लूट, दुकानदार ने ग्राहक बनकर आए दो लोगों पर साढ़े छः लाख की सोने की चेन लेकर भागने का लगाया आरोप

सीवान || जिले से बड़ी खबर है, जहां सोमवार को बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स से हुए 25 लाख के आभूषणों की लूट मामले में पुलिस जांच पड़ताल हीं कर रही थी कि बेखौफ बदमाशों ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार स्थित अलका ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दे डाला.

मिली जानकारी के अनुसार, महाराजगंज बाजार स्थित अलका ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर गए दो लोग ज्वेलरी दुकान से लगभग साढ़े छः लाख की सोने की चेन लेकर फरार हो गए. पीड़ित दुकानदार की माने तो लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. हालांकि दुकानदार द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में सोने की चेन लेकर भागने का कोई वीडियो नजर नहीं आ रहा है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है.

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद महाराजगंज पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. वहीं एक हीं दिन में महाराजगंज अनुमंडल के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए आभूषण लूट की घटना पूरे जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply