Abhi Bharat

सीवान : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सीवान || जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निदेशानुसार बुधवार को सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत शिक्षा विभाग सीवान के द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय के सभागार में जिलास्तरीय चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक कुमारी, मध्य विद्यालय हरपुर, लकड़ीनबीगंज, द्वितीय स्थान नीतिका, उच्च मध्य विद्यालय, तिलकथ, हसनपुरा तथा तृतीय स्थान नेहा कुमारी, उच्च मध्य विद्यालय, बरहन, सीवान सदर द्वारा प्राप्त किया गया. वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय रकौली, आंदर, द्वितीय स्थान नंदनी सिंह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, वेलोटी, गुठनी तथा तृतीय स्थान अंजली कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शिवदह, महाराजगंज द्वारा प्राप्त किया गया. प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया.

बता दें कि इससे पूर्व इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर पर 6/3/26 को, संकूल स्तर पर 7/3/26 को तथा प्रखंड स्तर पर 9/3/26 को आयोजन कराया गया था. प्रखंड स्तर से चयनित विद्यार्थियों के बीच अंतिम रूप से जिला स्तर पर आज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत NAPDDR योजनांतर्गत नशामुक्त भारत अभियान भारत अभियान संचालित है, जिसका उद्देश्य नशीली दवाओं के उपयोग और इसके हानिकारक परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान जय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग मो मिन्हाज़ुद्दीन के साथ सभी प्रखंडों से आये हुए विद्यार्थी, उनके शिक्षक तथा शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहें. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply