Abhi Bharat

सीवान : पत्रकार निरंजन कुमार से दुर्व्यवहार करने वाले ठिकेदार ने मांगी माफ़ी

सीवान || अभी भारत की ख़बर का एक बार फिर ज़ोरदार असर हुआ है, जहां रविवार को शहर के हॉस्पिटल मोड़ बबुनिया रोड स्थित नाला निर्माण कार्य में अनियमितता की ख़बर बनाने गए टीवी न्यूज चैनल पत्रकार निरंजन कुमार और उनके कैमरामैन नितिन कुमार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले ठिकेदार ने ख़बर के अभी भारत पर प्रकाशन के बाद होश में आते हुए सोमवार की सुबह पीड़ित पत्रकार निरंजन कुमार एवं नितिन कुमार से माफ़ी मांग ली और भविष्य में कभी भी किसी पत्रकार से न उलझने की कसम खाई.

आरोपी ठिकेदार को क्षमा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलते पत्रकार व ठिकेदार

सोमवार को समाहरणालय रोड स्थित एक निजी कार्यालय में आरोपी ठिकेदार ने शहर के सभी पत्रकारों की मौजूदगी में पत्रकार निरंजन कुमार एवं उनके कैमरामैन नितिन कुमार से अपने दुस्साहस और दुर्व्यवहार के लिए हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की कसम खाई. उसने बताया कि उसके घर के एक सदस्य का देहांत हुआ है और श्राद्ध कर्म है, जिसको लेकर वह मानसिक रूप से दुखित था और इसी मानसिक अवस्था में उससे गलती हो गई.

वहीं आरोपी द्वारा माफ़ी मांगने के बाद पत्रकार निरंजन कुमार ने उसे क्षमा कर दिया, जिसके बाद दोनों लोग एक दूसरे गले मिल कर अपना गिला शिकवा दूर किए. बता दें कि रविवार की दोपहर खबर बनाने गए कशिश न्यूज चैनल के सीवान रिपोर्टर निरंजन कुमार और उनके कैमरामैन नितिन कुमार के साथ ठिकेदार की दुर्व्यवहार की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी. जिसके बाद जिले के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की पहल पर सोमवार को ठिकेदार ने उनके कार्यालय में आकर माफ़ी मांगी. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply