Abhi Bharat

कैमूर : कुदरा एनएच 19 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौ’त

कैमूर/भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां कुदरा एनएच 19 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई. यह घटना शनिवार के रात की बताई जाती है. महिला की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी विंध्याचल साह की 37 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि महिला कुदरा बाजार गई हुई थी, जहां पोस्ट ऑफिस के पास एनएच 19 पर सड़क पार करी थी, तभी तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया था. जिसके बाद उसे कुदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, सदर अस्पताल ले जाने पर वहां के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं सूचना पर भभुआ थाना की पुलिस पहुंची तो शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply