Abhi Bharat

कैमूर : अधौरा के बरकट्टा में बाजार करने गए युवक की बाइक दुर्घटना में मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

कैमूर / भभुआ || जिले के अधौरा पहाड़ी क्षेत्र में बसे बरकट्टा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक युवक की पहचान रोहतास जिला के नौहट्टा थाना क्षेत्र चानोंडीह गांव निवासी राम हरि उरांव के 35 वर्षीय पुत्र कैलाश उरांव के रूप में हुई है. जबकि घायल उसी गांव के स्वर्गीय राम वचन उरांव का 25 वर्षीय पुत्र संतोष उरांव बताया जाता है, जिसका भभुआ सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है एमएम

वहीं सदर अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजनों ने बताया कि अधौरा पहाड़ी पर स्थित बरकट्टा गांव में रविवार को बाजार लगता है, जहां यह दोनों युवक समान की खरीदारी को लेकर बाइक से बरकट्टा गांव गए हुए थे. वहां से खरीदारी के बाद दोनों लौट रहे थे, तभी बरकट्टा गांव से थोड़ी ही दूर पर बाइक अनियंत्रित होने से पलट गई. जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को किसी निजी वाहन से इलाज के अधौरा पीएचसी ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

वहीं भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक डॉ अभिलाष चंद्रा ने संतोष उरांव को चिंता जनक हालत देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया. इस दौरान सदर अस्पताल में कैलाश उरांव की मौत हो गई, जबकि संतोष उरांव को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply