Abhi Bharat

कैमूर : क्लियर कंपनी के नाम पर नकली पानी बनाने का खुलासा, 70लाख का माल बरामद, पटियाला हाउस दिल्ली कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां फेमस ड्रिंकिंग वाटर क्लियर के नाम पर नकली बोतल बंद पानी बनाने के कारोबार का खुलासा हुआ है. मौके से करीब 70 लाख का माल बरामद किया गया है.

बता दें कि दिल्ली कोर्ट, पटियाला हॉउस के आदेश पर शनिवार की शाम दादरा रोड भभुआ स्थित धीरज इंटरप्राइजेज़ में भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी हुई, जहां फेमस ड्रिंकिंग वाटर क्लियर ब्रांड की लेबल से मिलती-जुलती डुप्लीकेट कंपनी क्लियर प्लस कॉपर (CLEAR PLUS COPPER) नाम से चलाई जा रही थी. इस छापामारी में 60 से 70 लाख का माल बरामद किया गया है. इसके साथ हीं मौके पर भारी मत्रा में बोतल और स्टीकर बरामद हुए, जिसकी मार्केट वैल्यू लाखों में है. पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री को सीज किया गया. मौके पर क्लियर कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी और उनकी चार सदस्यीय टीम और कोर्ट के द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा उपस्थित रहें और उनकी उपस्थिति में हीं छापेमारी एवं ज़ब्ती की कार्रवाई की गई.

वहीं अहमदाबाद से आए एनर्जी बेवरेज प्राइवेड लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर विवेकानंद ओझा ने बताया कि एक साल पहले हमारी कंपनी को सूचना मिली थी कि बिहार के कैमूर जिला में भभुआ शहर के वार्ड नंबर 25 दादरा रोड में (clear) क्लियर कंपनी के नाम से नकली पानी बेचा जा रहा है. इसके साथ हीं हमारी असली क्लियर कंपनी के पानी को इनके द्वारा दबा दिया जाता है और अपनी नकली पानी की क्लियर कंपनी के नाम से कम दामों में बेचा जाता है और लोगों को गुमराह किया जाता है. जिसके बाद क्लियर कंपनी के द्वारा दिल्ली कोर्ट में केस दर्ज किया गया था.

वहीं आज एक साल बाद दिल्ली कोर्ट पटियाला हाउस के आदेश पर यहां नकली पानी बनाने वाली कंपनी पर छापामारी की गई. जिसका प्रोपराइटर मंजू देवी के नाम से है और धीरज इंटरप्राइजेज के नाम से चलाया जा रहा था. यहां छापामारी में बोतल और स्टीकर भारी मात्रा में बरामद किया गया. जिसका वैल्यू मार्केट में लाखों रुपए में है. यही नहीं टोटल 70 लाख का माल बरामद किया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उस नकली पानी बेचने वाली कंपनी को सील किया गया. यह कार्रवाई कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी और उनकी टीम और कोर्ट के द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु मेहरा और भभुआ थाना की पुलिस की उपस्थिति में की गई. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply