कैमूर : एक तरफ गांव में चल रही थी दंगल की मस्ती, दूसरी तरफ ड्रग्स वाले इंजेक्शन लेने से दो युवकों की हुई मौत
कैमूर/भभुआ || नशा मुक्त वाले राज्य बिहार में फिर एक बार नशा सेवन से दो युवकों की मौत हो गई. मामला सोनहन थाना क्षेत्र के बहुअन गांव का है. बताया जाता है कि कल हनुमान जयंती पर महाबीरी झंडा निकला था. गांव में खूब खुशियां मनाई जा रही थी, दंगल कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ था. उसी बीच गांव के दो युवक शुभाष तिवारी और अनिल राम अपने ऑटो से गांव के बधार में एकांत जा कर ड्रग्स ले रहे थे, खूब मस्ती हो रही थी. दोनों काफी देर तक ड्रग्स लेते रहे. ड्रग्स वो भी इंजेक्शन वाली. कब रात हो गई उनको पता भी नहीं चला.

नशा करने में जीवन को इतना मस्त कर दिया कि कब सुबह हुई और कब उनकी मौत हुई, कोई नहीं जान पाया. उधर घर वाले समझ रहें थे कि गांव में कार्यक्रम चल रहा था, कही सो गए होगें. सुबह में जब गांव के लोग अपने खेत घूमने गए तो देखे कि दोनों ऑटो में बैठे हुए हैं, जब आवाज लगाई गई तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है. उसके बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस पहुंची तो दोनों के पास ड्रग्स और इंजेक्शन दवा बरामद हुई.

वहीं परिजन मनोज तिवारी ने बताया कि दोनों एक वर्ष से ड्रग्स लेने का आदि हो गए थे. कई बार परिजनों द्वारा मना किया जाता था, पर ये नहीं मानते थे. आज नतीजा हुआ कि दोनों का मौत हो गई. वहीं भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि दो युवकों की मौत हुई है, पुलिस जांच में जुटी है. घटना स्थल से ड्रग्स इंजेक्शन बरामद हुई है, दोनों के डेड बॉडी को भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आगे की कार्रवाई जारी है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).