Abhi Bharat

कैमूर : चैनपुर में गेंहू काट रहे बुजुर्ग दंपती से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

कैमूर / भभुआ || जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में खेत में गेंहू काट रहे एक दंपति को कुछ लोगों ने जातिसूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले में मारपीट की शिकार हुई महिला चैनपुर गांव की बालेश्वर राम की पत्नी द्रौपदी देवी ने भभुआ एससी-एसटी थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है.

वहीं आज एससी-एसटी थाना पर पहुंची पीड़िता द्रौपदी देवी और पति बालेश्वर राम ने बताया कि मंगलवार को वह दोनों अपनी जमीन पर गेंहू काट रहे थे, तभी गांव के अरुण सिंह, लल्लन सिंह और धर्मेंद्र सिंह आदि हथियार के साथ आये और आते हीं उन्हें जातिसूचक गाली देने लगे. जब उसने मना किया तो आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे. जहां मारपीट से दोनों पति पत्नी घायल हो गये. मामले में महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है. वहीं एससी एसटी थाने की पुलिस आवेदन पर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है. पीड़ित दंपति ने बताया कि थाना में आवेदन देने के बाद भी आरोपी गेहूं की कटाई आज किए हैं, जहां एससी-एसटी की पुलिस और चैनपुर थाना की डॉयल 112 पुलिस मौजूद थी. उसके बाद भी आरोपी गेहूं को काट रहे हैं, जिसका एससी-एसटी थाना की पुलिस ने वीडियो भी बनाया है. लेकिन, अभी तक हमारे दिए गए आवेदन एफआईआर दर्ज नहीं हुआ और नाही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. इसलिए हम वरीय अधिकारियों से मांग करते हैं कि हमे जाती सूचक गाली देने वाले और मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई किया जाए.

वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए एससी-एसटी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले का जांच किया जा रहा है. थाना प्रभारी मैडम अभी छुट्टी में है. मामले की जानकारी उन्हें दे दिया गया है, जैसा आदेश आएगा, उसी अनुसार एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply