कैमूर : नीलांबर-पीताम्बर खरवार का मना 167वां शहादत दिवस समारोह, सर्व समाज के लोग हुए शामिल
कैमूर / भभुआ || शुक्रवार को भभुआ शहर स्थित वृंदावन पैलेस में खरवार समाज के द्वारा धूमधाम से वीर नीलांबर पीताम्बर खरवार का शहादत दिवस समारोह मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खां, भभुआ विधायक भरत बिंद, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी, सही सर्व समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इस दौरान खरवार समाज समिति के द्वारा मुख्य अतिथियों को वीर नीलांबर पीताम्बर खरवार का मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

वहीं इस अवसर पर युवा प्रदेश महासचिव बिहार राजेश खरवार ने कहा कि जब ब्रिटिश सरकार द्वारा हमारे आदिवासी समाज के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा था, तब हमारे समाज के वीर नीलांबर और पीताम्बर खरवार ने अंग्रेजों से लड़कर हमारे आदिवासी समाज का रक्षा किए और जल जंगल जमीन के लिए लड़े. ऐसे वीर पुरुष नीलांबर और पीताम्बर खरवार का आज खरवार समाज के द्वारा धूमधाम से शहादत दिवस मनाया गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा हमलोगों की जाती प्रमाण पत्र बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है, बावजूद इसके अधिकारियों की मनमानी रवैया के चलते खरवार समाज को जाति प्रमाणपत्र बनवाने में काफ़ी परेशानियां हो रही है, जिसको लेकर हमने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान एवं भभुआ मोहनिया विधायक को मांग पत्र सौंपा है.
वहीं इस मामले पर मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने बताया कि आज हमारे समाज के वीर पुरुष नीलांबर पीताम्बर खरवार का शहादत दिवस मनाया गया है, जिन्होंने अपने समय में अंग्रेजों से लड़कर अपना हक लिया और अंग्रेजों को चना चबवाने का काम किया था और हमारे समाज के लिए लड़ते लड़ते शहीद हो गए. हमे गर्व है कि हमारे समाज में ऐसे वीर पुरुष थे, वहीं मोहनिया विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि खरवार समाज के द्वारा जाति प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया है, जिसको लेकर हम अधिकारियों से बात करके इस समस्या से खरवार समाज को निजात दिलाने का काम करूंगी. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).