Abhi Bharat

गोपालगंज : 20 करोड़ की सुपारी में हुई कृष्णा सिंह की हत्या, पांच गिरफ्तार

गोपालगंज || जिले के मीरगंज में हुए चर्चित कृष्णा सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में यह सामने आया है कि हत्या के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया. इसके आधार पर अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत कराई गई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक, देसी कट्टा, कारतूस तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन सामानों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है और तकनीकी जांच जारी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द हीं पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं घटना के खुलासे के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है. (गोपालगंज से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply