Abhi Bharat

जमशेदपुर : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की पिंक पेट्रोलिंग की शुरुआत

अभिजीत अधर्जी

जमशेदपुर पुलिस ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित वोमेन्स कॉलेज से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पिंक पेट्रोलिंग’ की शुरुआत की. जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे ने पिंक पेट्रोलिंग गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही जमशेदपुर पिंक पेट्रोलिंग शुरू करने वाला झारखण्ड का दूसरा जिला बन गया.

इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं एसएसपी ने कहा कि पिंक पेट्रोलिंग की शुरुआत एक अच्छी पहल हैं और इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त रहेंगी. गौरतलब है कि झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची और जमशेदपुर जिला में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शक्ति एप्स काम कर रहा है. वहीं आज से जमशेदपुर में पिंक पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है. शहर में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के लिए दो पिंक गाड़ी 24 घंटे और सातों दिन तैनात रहेगी. दो दर्जन जवानों व अधिकारियों की टीम वायरलैस सिस्टम से लैस रहेगी. घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं से लेकर छेड़खानी की शिकायत करने वाली स्कूली या कॉलेज की छात्राओं को इन वाहनों से मदद मिलेगी.

इधर महिलाओं ने इस शुरुवात पर पुलिस का धन्यवाद दिया और कहा कि कई शिकायत पुरुष पुलिस कर्मी से करने में झिझक होती थी, इस वाहन के आने से मदद मिलेगी.

You might also like

Comments are closed.